नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी 2026-27 सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर Nutrient Based Subsidy (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है. इसके तहत सब्सिडी की अनुमानित बजटीय जरूरत ₹62,370.02 करोड़ होगी.

यह राशि रबी 2025-26 के लिए तय ₹37,952.29 करोड़ से करीब ₹24,417.73 करोड़ अधिक है. पिछले साल की तुलना में सब्सिडी प्रावधान में लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

मंजूर दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी. योजना के तहत DAP और विभिन्न NPKS ग्रेड समेत P&K उर्वरकों के 28 ग्रेड शामिल हैं. सरकार ने कहा है कि सब्सिडी से किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सस्ती और उचित कीमतों पर बनाए रखने में मदद मिलेगी.

सब्सिडी सीधे उर्वरक कंपनियों और आयातकों को स्वीकृत दरों के आधार पर दी जाती है, ताकि किसानों पर अतिरिक्त कीमत का बोझ न पड़े. दरों का निर्धारण यूरिया, DAP, MOP और सल्फर समेत उर्वरकों तथा उनके इनपुट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हालिया रुझानों को ध्यान में रखकर किया गया है. NBS योजना अप्रैल 2010 से लागू है.