केंद्र सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत घरों में रूफटॉप सोलर लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है. 1 किलोवाट क्षमता तक ₹30,000 प्रति किलोवाट और 2 किलोवाट तक अतिरिक्त क्षमता पर ₹18,000 प्रति किलोवाट सहायता का प्रावधान है. 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर अधिकतम सब्सिडी ₹78,000 तक सीमित है.
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले PM Surya Ghar के राष्ट्रीय पोर्टल पर मोबाइल नंबर और बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी के जरिए पंजीकरण करें. इसके बाद उपभोक्ता संख्या, राज्य, बिजली वितरण कंपनी और संपर्क विवरण भरकर रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन जमा करें. पोर्टल पर उपलब्ध संबंधित DISCOM के पंजीकृत विक्रेताओं में से किसी एक का चयन करना होगा.
DISCOM आवेदन की तकनीकी व्यवहार्यता की जांच करेगा. मंजूरी के बाद पंजीकृत विक्रेता सोलर सिस्टम लगाएगा. स्थापना के बाद निरीक्षण, नेट मीटरिंग और सिस्टम कमीशनिंग की प्रक्रिया पूरी होगी.
कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल पर लाभार्थी का बैंक खाता, IFSC कोड और रद्द चेक की प्रति अपलोड करनी होती है. आवेदन पोर्टल पर ट्रैक किया जा सकता है. सब्सिडी पाने के लिए संबंधित DISCOM के पंजीकृत विक्रेता से ही सिस्टम लगवाना जरूरी है.
