श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अनुमानित संख्या 64,416 है. यह आंकड़ा 2023 में Animal Welfare Board of India से मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा Capture-Recapture Technique और Lincoln-Petersen Formula से किए गए सर्वे में सामने आया था.
सरकार के अनुसार, जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच 15,266 कुत्तों की नसबंदी और 15,725 कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया. यह काम Tengpora और Shuhama स्थित Animal Birth Control (ABC) केंद्रों के जरिए हुआ. दोनों केंद्रों की कुल kennel क्षमता 121 है, हालांकि फिलहाल Tengpora केंद्र संचालन में है.
सरकार Ahal Chatterhama में 60 kennel क्षमता वाला एक और ABC केंद्र बना रही है. Awantipora में भी केंद्र के लिए पांच कनाल जमीन हस्तांतरित की गई है. अन्य शहरी निकायों में भूमि और Detailed Project Reports तैयार करने की प्रक्रिया जारी है.
योजना में पशु चिकित्सकों और dog-catching सुविधाओं को बढ़ाना, ऑपरेशन के बाद देखभाल, कुत्तों की पहचान व रिकॉर्ड, तय feeding points और ठोस कचरा प्रबंधन शामिल हैं. काटने की घटनाओं की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के Integrated Disease Surveillance Programme के तहत की जा रही है.
कुत्ते के काटने पर तत्काल उपचार और anti-rabies prophylaxis उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी designated health institutions की होगी. राष्ट्रीय Rabies Control Programme की हेल्पलाइन 15400 पर भी जानकारी ली जा सकती है.
