अहमदाबाद में 12 अक्टूबर 2026 को BRICS पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेलों का आयोजन किया जाएगा. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय गुजरात सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित करेगा.

यह आयोजन भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत हो रहा है. इसमें BRICS सदस्य और साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडल अपने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रथाओं का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम का स्वरूप प्रतिस्पर्धी नहीं होगा. इसका उद्देश्य पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन, दस्तावेजीकरण, संरक्षण और प्रतिभागी देशों के बीच ज्ञान-विनिमय है.

भारत की ओर से मल्लखंब, योगासन और कलारीपयट्टू का प्रदर्शन प्रस्तावित है. चीन से वुशु, लायन डांस और हेल्थ चीगोंग, ब्राजील से कैपोएरा और स्वदेशी खेल, रूस से गोरोदकी व साम्बो और कजाकिस्तान से असिक आतु, तोगызकुमालक तथा कजाक कुरेशी शामिल हैं.

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. आयोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडलों के बीच द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं, जिनमें खेल सहयोग और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी.