अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए 21 नवंबर को आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे. पुलिस अधिसूचना के अनुसार, प्रतिबंध शनिवार दोपहर 3 बजे से शुरू होकर कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेंगे.

कॉन्सर्ट का आयोजन RuPay Aura India Tour 2026 के तहत किया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ वीआईपी और मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है. पुलिस ने भीड़, जाम और सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए स्टेडियम के आसपास नियमित वाहनों की आवाजाही रोकने का फैसला किया है.

Janpath T-Junction से Motera Stadium Main Gate तक का मार्ग, Krupa Residency T-Junction और Motera Village T-Junction के आसपास की सड़कें दोनों दिशाओं में सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी.

इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे वाहन चालक

पहले वैकल्पिक मार्ग के रूप में Tapovan Circle से ONGC Crossroads, Visat T-Junction, Janpath T-Junction, Power House Crossroads और Prabodh Raval Circle होकर जाने का रास्ता बताया गया है.

दूसरे मार्ग में Krupa Residency T-Junction से Sharan Status Crossroads, Bhat-Koteshwar Road और Apollo Circle होकर आगे जाने की व्यवस्था होगी.

पुलिस के मुताबिक, कॉन्सर्ट से जुड़े अधिकृत वाहन, ड्यूटी पर तैनात सरकारी वाहन, दमकल और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय निवासियों को इन पाबंदियों से छूट दी जाएगी.