अहमदाबाद के गुजरात लॉ सोसाइटी संचालित एच.ए. कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे पर CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 100 से अधिक छात्रों ने CPR देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया. कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र और शिक्षक मौजूद रहे.
अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉ. अल्पा गांधी और वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. अतुल गांधी ने CPR के महत्व पर जानकारी दी. डॉ. अल्पा गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में हर व्यक्ति को CPR की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने जंक फूड, व्यायाम की कमी, लंबे समय तक बैठे रहने और तनाव को कार्डियक अरेस्ट के जोखिम से जोड़ते हुए CPR की उपयोगिता समझाई.
डॉ. अतुल गांधी ने छात्रों को CPR देने की प्रक्रिया का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल संजय वकील ने कहा कि यदि CPR देकर एक व्यक्ति की जान बचाई जा सके तो जीवन सार्थक माना जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन प्रो. महेश सोनारा ने किया.
