अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित प्रतिष्ठा-72 सोसाइटी में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया. अंतिम दिन भक्ति और पारंपरिक गरबा के साथ निवासियों ने उत्सव में भाग लिया.

महोत्सव के दौरान सोसाइटी के रहवासियों ने माता की आराधना के साथ गरबा किया. अंतिम दिन छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्सव के रंग में नजर आए.

आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी कमेटी, स्वयंसेवकों और निवासियों की भूमिका रही. गरबा आयोजन, व्यवस्था, मेहमानों के स्वागत और नाश्ते की जिम्मेदारियां मिलकर संभाली गईं.

प्रतिष्ठा-72 परिवार की ओर से कमेटी सदस्यों, स्वयंसेवकों और सहयोग करने वाले सभी निवासियों का आभार जताया गया. आयोजकों के अनुसार, महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सोसाइटी के लोगों के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया.