गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गई. हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे. पुलिस के मुताबिक, बस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की आगे जांच कर रही है.
