प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन योजनाओं में कृषि, डेयरी, पशुपालन, परिवहन, रेल कनेक्टिविटी और सामाजिक बुनियादी ढांचा शामिल है.

कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद-साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचाराजी-साबरमती MEMU ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई. अहमदाबाद मेट्रो के एयरपोर्ट और GIFT City से जुड़े विस्तार कार्यों की आधारशिला भी रखी गई. अहमदाबाद-मेहसाणा राजमार्ग को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन करने की योजना का भी उल्लेख किया गया.

कृषि क्षेत्र में टमाटर, आलू, मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको जैसी फसलों के लिए 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं. इनमें उत्तर गुजरात के दो क्लस्टर बनासकांठा और साबरकांठा के आलू किसानों के लिए उपयोगी होंगे.

गुजरात में 4,000 से अधिक आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया, जिनसे करीब चार लाख बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलने की बात कही गई. कार्यक्रम में PM-KISAN की 24वीं किस्त भी जारी की गई.