कच्छ के संवेदनशील रण और क्रीक सीमा क्षेत्र में सुरक्षा समन्वय मजबूत करने के लिए भुज में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में संयुक्त प्रतिक्रिया, लॉजिस्टिक्स सहयोग और सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की गई.

कोंकण नहीं, कोनार्क कॉर्प्स के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में बाल्ड ईगल ब्रिगेड और BSF गुजरात फ्रंटियर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. अधिकारियों ने रण और क्रीक सेक्टर में परिचालन समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था और संयुक्त तैयारी की समीक्षा की. बैठक में ‘एक सीमा, एक संकल्प’ की भावना को दोहराया गया.

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान की Sea Spark-2026 नौसैनिक कवायद को सिर क्रीक क्षेत्र तक ले जाने के संकेतों की चर्चा है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान नौसेना की ओर से जारी एक वीडियो में नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीन अशरफ को क्रीक क्षेत्र में तैनात इकाइयों का दौरा करते दिखाया गया है. वीडियो में ‘डिफेंडर्स ऑफ सीर क्रीक’ लिखा हुआ दिखाई देने का दावा किया गया है.

पाकिस्तान की राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक ऑफिस ने Sea Spark-2026 के दौरान लाइव वेपन फायरिंग के लिए तटीय चेतावनी जारी की है. इसके मुताबिक प्रस्तावित अभ्यास 18 अक्टूबर शाम छह बजे से 28 अक्टूबर शाम सात बजे तक चलना है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं.