अहमदाबाद ग्रामीण SOG ने धोलका-खेड़ा हाईवे पर खात्रीपुर गांव के पास एक ट्रक से 696.940 किलोग्राम पोस्तदाना जब्त करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1,47,14,161.80 रुपये है.

कार्रवाई के दौरान राजस्थान निवासी 33 वर्षीय ट्रक चालक भैराराम रामाराम तरड़ को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से करीब 1.04 करोड़ रुपये मूल्य का पोस्तदाना, 20 लाख रुपये का ट्रक, 6,000 रुपये के दो मोबाइल फोन और 32,010 रुपये नकद बरामद किए हैं.

पुलिस जांच में संतोष को कथित तौर पर पोस्तदाना बेचने वाला और जैतराम भूराराम कड़वासरा को मंगाने वाला बताया गया है. दोनों फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.

धोलका ग्रामीण थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है.