गांधीनगर के सचिवालय परिसर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया गया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘Fight Against Drugs’ थीम वाली इस रैली को हरी झंडी दिखाई. रैली का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है.

पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के अनुसार, इसमें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 टीमें शामिल हैं. 275 से अधिक मोटरसाइकिलों पर 550 से ज्यादा अधिकारी और जवान इस अभियान का हिस्सा हैं. भाग लेने वाली टीमों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

गांधीनगर से रवाना होने के बाद रैली आनंद और वडोदरा होते हुए एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी. रास्ते में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और शपथ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा.

सभी प्रतिभागियों के 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होने की योजना है.