जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत पर इन दिनों झरमरा बारिश और घने बादलों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिल रहा है. पहाड़ पर छाए धुंधलके, सीढ़ियों से बहता पानी और ठंडी हवाएं श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

गिरनार की सीढ़ियां चढ़कर शिखर की ओर जाने वाले यात्रियों को कई जगह बादलों के बीच चलने जैसा अनुभव हो रहा है. दूसरी ओर, बादलों को चीरती हुई रोपवे की ट्रॉलियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. रोपवे के जरिए बच्चों, बुजुर्गों और चलने में असमर्थ लोगों के लिए मां अंबाजी तथा गुरु दत्तात्रेय के दर्शन अपेक्षाकृत आसान हुए हैं.

अहमदाबाद के आयुष सुनीलकुमार मोदी और मध्य प्रदेश के सुनील अग्रवाल ने पैदल करीब 10,000 सीढ़ियां चढ़कर दत्तात्रेय के दर्शन किए. उन्होंने सीढ़ियों से बहते पानी और बादलों के बीच पैदल चलने के अनुभव को यादगार बताया.

रापर-वागड़ के सुनीलभाई सोनी ने रोपवे से अंबाजी और दत्तात्रेय के दर्शन किए. ऋषि पंचमी के अवसर पर उन्होंने गिरनार के वातावरण को बेहद सुंदर बताया और कहा कि बादलों के बीच रोपवे से मंदिर तक पहुंचने का अनुभव मन को प्रसन्न करता है.