गुजरात पुलिस के 10 वरिष्ठ IPS अधिकारी 26 और 27 नवंबर को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे 20 गांवों में दो रात रुककर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. यह अभियान कच्छ, वाव-थराद और पाटन जिलों में चलाया जाएगा.

अधिकारी स्थानीय निवासियों के घरों में ठहरेंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सीधे समझेंगे. वे दूरदराज के इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से भी बातचीत करेंगे.

दो दिवसीय कवायद के दौरान सीमा सुरक्षा ढांचे, सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा. रात में समीक्षा बैठकें भी होंगी, ताकि मौजूदा इंतजामों में संभावित कमियों की पहचान की जा सके.

कच्छ क्षेत्र में कल्याणपर, भामणका, वरसरा, धाबड़ा, सुमरापोर, मोटा पइया, अटाडा, लाखापर, मिठड़ी, भगाड़िया, रातड़ाल और रोहातल गांव शामिल हैं. वाव-थराद में कारेली, बारदवी, बुकना, नडोदर, बोरू और नेसड़ा तथा पाटन में दतराना और बराड़ा गांवों की समीक्षा होगी.

अभियान से जुटाई गई जानकारी का उपयोग सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा.