गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति या समुदाय की पहचान दर्शाने वाले शब्दों, प्रतीकों, संकेतों और लिखावट पर रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध दोपहिया, तिपहिया, कार, बस और ट्रक समेत सभी प्रकार के निजी वाहनों पर लागू होगा.
राज्य के Ports and Transport Department ने 17 नवंबर 2026 को Gujarat Motor Vehicles (Third Amendment) Rules, 2026 अधिसूचित किए. संशोधन के तहत Rule 125(1) में ‘caste signage’ शब्द जोड़ा गया है. इसके अलावा Rule 138 में नया उपनियम जोड़ा गया है, जिसके अनुसार किसी निजी वाहन पर विज्ञापन उपकरण, जाति-पहचान वाला संकेत, आकृति या लिखावट प्रदर्शित नहीं की जा सकेगी.
नए प्रावधान में राज्य सरकार को सामान्य या विशेष आदेश के जरिए अपवाद की अनुमति देने का अधिकार दिया गया है.
इन नियमों का मसौदा 11 जून 2026 को गुजरात सरकार के Extraordinary Gazette में प्रकाशित किया गया था. लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे. सरकार के अनुसार, तय अवधि में कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद अंतिम नियम अधिसूचित किए गए.
परिवहन विभाग ने नियमों के पालन के लिए प्रवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.
