गुजरात सरकार ने कम मानसूनी बारिश के कारण देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 26 अक्टूबर 2026 को इस फैसले की घोषणा की. सरकार के अनुसार, इस मानसून गुजरात में औसतन 89 प्रतिशत बारिश हुई, लेकिन इन चार जिलों में बारिश का स्तर काफी कम रहा.

सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत फसल नुकसान पर प्रति हेक्टेयर ₹8,500 की सहायता देने का फैसला किया है. यह मदद अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि तक सीमित रहेगी.

पशुपालकों के लिए पशु शिविरों में प्रत्येक मवेशी के रखरखाव पर दो महीने तक प्रतिदिन ₹80 की सहायता दी जाएगी. सरकार ने रियायती दर पर ₹2 प्रति किलो की दर से चारा उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी है.

प्रभावित जिलों के ग्रामीण परिवारों को 1 नवंबर से ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना के तहत 150 दिनों का रोजगार देने की घोषणा की गई है. सूखा घोषित करने की प्रक्रिया केंद्र के 2016 के सूखा प्रबंधन दिशानिर्देशों के तहत पूरी की गई है.