गुजरात भारत का दूसरा सबसे बड़ा battery energy storage system (BESS) बाजार बन गया है. Mercom India Research के आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 तक देश की कुल 9.3 GWh स्थापित battery storage क्षमता में गुजरात की हिस्सेदारी 20% थी. राजस्थान 36% के साथ पहले और महाराष्ट्र 5% हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहा. तीनों राज्यों के पास मिलकर देश की कम से कम 60% स्थापित क्षमता है.
गुजरात की स्थिति भविष्य की परियोजनाओं की pipeline में और मजबूत दिखती है. रिपोर्ट के मुताबिक, standalone battery storage क्षमता की development pipeline देश में सबसे बड़ी गुजरात में है.
राज्य में storage की मांग बढ़ने की वजह बढ़ती solar capacity, दिन के समय अधिक बिजली उत्पादन, curtailment और शाम के समय बढ़ती मांग बताई गई है. Solar और wind generation में उतार-चढ़ाव के कारण storage को round-the-clock बिजली आपूर्ति के लिए अहम माना जा रहा है.
Gujarat Urja Vikas Nigam ने अगस्त 2026 में 1,000 MW/4,000 MWh standalone BESS परियोजनाओं के लिए tender भी जारी किया था. हालांकि, परियोजनाओं की रफ्तार tendered capacity के auction और award में बदलने, grid infrastructure, supply chain और वित्तीय व्यवहार्यता पर निर्भर करेगी.
