गुजरात सरकार ने Viksit Gujarat Industrial Policy-2026 के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए नई सहायता योजना घोषित की है. उद्योग एवं खान विभाग की ओर से 25 सितंबर 2026 को घोषित यह योजना 1 जून 2026 से प्रभावी मानी गई है और 31 मई 2031 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी.
क्षेत्र के आधार पर प्रोत्साहन
योजना में पात्र MSME को Eligible Fixed Capital Investment (EFCI) के आधार पर प्रोत्साहन देने का प्रावधान है. Category-A क्षेत्रों में विभिन्न प्रोत्साहनों के तहत कुल सहायता 45% तक और Category-B क्षेत्रों में 35% तक हो सकती है. चयनित Thrust Sector में आने वाले उद्योगों के लिए यह सीमा क्रमशः 50% और 45% तक रखी गई है.
सहायता केवल पूंजी निवेश तक सीमित नहीं है. योजना में ब्याज सब्सिडी और बिजली शुल्क पर सहायता के साथ उद्योगों के आधुनिकीकरण, विस्तार और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है.
रोजगार और स्थानीय हिस्सेदारी
नए कर्मचारियों से जुड़े EPF खर्च की पांच साल तक प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही उद्योगों के कुल कर्मचारियों में कम से कम 85% गुजरात domicile वाले लोगों की शर्त रखी गई है.
महिला उद्यमियों और पात्र स्टार्टअप को सामान्य लाभों के अलावा 1% अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी मिल सकती है.
तकनीक और विस्तार पर सहायता
योजना में Technology Upgradation, Patent, ERP और ICT अपनाने, गुणवत्ता प्रमाणन तथा ऊर्जा और पानी की बचत से जुड़े खर्चों पर सहायता का प्रावधान है. मौजूदा उद्योगों के Expansion और Diversification को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. अन्य स्थान पर विस्तार करने वाली इकाई को निर्धारित शर्तें पूरी होने पर नया यूनिट माना जा सकता है.
