गुजरात के पाटन जिले में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के NH-754A पर भारतीय सेना के चार हल्के विमान सफलतापूर्वक उतरे और फिर उड़ान भरी. यह अभ्यास 24 नवंबर 2026 को किया गया था. निर्धारित हिस्सा किलोमीटर 946 से 949 के बीच था.

सेना की ‘Team Mountain Eagles’ ने यह प्रदर्शन ‘Wings of Valour and Unity Expedition 2026’ के तहत किया. दल में दो fixed-wing microlight aircraft और दो powered hang gliders शामिल थे. विमान कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पाटन पहुंचे थे.

इस अभ्यास में भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच समन्वय रहा. अधिकारियों के अनुसार, उपयुक्त डिजाइन और सुरक्षा मानकों वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल विशेष सैन्य, आपातकालीन और रणनीतिक जरूरतों के लिए किया जा सकता है.

अभ्यास के दौरान राजमार्ग के निर्धारित हिस्से को सुरक्षित किया गया, अस्थायी यातायात प्रबंध किए गए और संचालन पूरा होने के बाद सामान्य आवाजाही बहाल कर दी गई. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सेना की टीम, NHAI और संबंधित अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

यह अभियान Army Adventure Nodal Centre और Military College of Telecommunication Engineering, Mhow के तत्वावधान में आयोजित किया गया.