गुजरात सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए विभिन्न करों से हजारों करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया. विधानसभा में रखे गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य का कुल VAT संग्रह ₹24,785 करोड़ रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के ₹25,846 करोड़ से ₹1,061 करोड़ कम है.
पेट्रोल से VAT के रूप में ₹4,423 करोड़, Central Sales Tax (CST) के रूप में ₹1,040 करोड़ और cess के रूप में ₹1,328 करोड़ मिले. इस तरह पेट्रोल से इन मदों में कुल संग्रह ₹6,791 करोड़ रहा.
डीजल से VAT के जरिए ₹6,575 करोड़, CST से ₹2,427 करोड़ और cess से ₹3,066 करोड़ की वसूली दर्ज की गई.
पेट्रोल और डीजल से मिला संयुक्त VAT राजस्व ₹10,998 करोड़ रहा. यह गुजरात के कुल VAT संग्रह का करीब 44% है. आंकड़े बताते हैं कि VAT राजस्व में गिरावट के बावजूद पेट्रोलियम उत्पाद राज्य की कर आय का महत्वपूर्ण स्रोत बने रहे.
