गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस टेक्निकल कैडर (वायरलेस) भर्ती के तहत PSI और टेक्निकल ऑपरेटर (T.O.) की लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. यह परीक्षा 23 अगस्त 2026 को कुल 790 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 12 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे.

भर्ती बोर्ड ने 8 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में उम्मीदवारों के अंक देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया है. अभ्यर्थी लिंक के जरिए अपने प्राप्तांक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी की जांच कर सकते हैं.

OMR शीट की दोबारा जांच का विकल्प

3 अक्टूबर 2026 को हुई Technical Services परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी OMR शीट की पुनःचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ₹300 की डिमांड ड्राफ्ट फीस के साथ आवेदन जमा करना होगा. आवेदन 14 अक्टूबर 2026 तक व्यक्तिगत रूप से या स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजा जा सकता है.

आवेदन गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड के कार्यालय, बंगला नंबर G-12, सरिता उद्यान के पास, सेक्टर-9, गांधीनगर में जमा करना होगा.

भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच जारी है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई शुरू की जाएगी. उम्मीदवारों को अंक, आंसर की और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है.