गुजरात में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 14 सितंबर के बीच राज्य के कई जिलों और तालुकों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश हो सकती है. इसके पीछे मॉनसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव की प्रणाली के सक्रिय होने को वजह बताया गया है.
12 सितंबर को अहमदाबाद सहित दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 13 सितंबर को पोरबंदर, राजकोट, अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल, दाहोद और सूरत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी दिन वडोदरा, भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट के साथ भारी बारिश का अनुमान है.
14 सितंबर को सूरत, भरूच, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, अमरेली, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ और बोटाद में भारी बारिश हो सकती है.
सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में बारिश की कमी से खेती प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है. मिट्टी में नमी घटने के कारण मूंगफली, कपास, तिल और बाजरा जैसी फसलों के लिए समय पर बारिश जरूरी बताई जा रही है. ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए राहत दे सकती है.
