गुजरात सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) से संबद्ध स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता और आत्महत्या रोकथाम की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है. यह प्रावधान गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा विनियम, 1974 के तहत लागू किए गए हैं.
हर स्कूल को शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में School Wellness Team बनानी होगी. इसमें प्रधानाचार्य, समन्वयक, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधि, गैर-शिक्षण कर्मचारी और दो छात्र peer leaders यानी ‘मनो-मित्र’ शामिल होंगे. टीम छात्रों में मानसिक तनाव के संकेत पहचानने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दिलाने का काम करेगी.
100 या उससे अधिक छात्रों वाले स्कूलों में बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम एक काउंसलर, मनोवैज्ञानिक या social worker नियुक्त करना जरूरी होगा. छोटे स्कूलों को बाहरी विशेषज्ञों, स्वास्थ्य केंद्रों, District Mental Health Programme और Tele-MANAS से औपचारिक संपर्क व्यवस्था बनानी होगी.
नियमों में बोर्ड परीक्षाओं, परिणाम और कक्षा बदलाव के समय अतिरिक्त mentoring, कर्मचारियों का साल में कम से कम दो बार प्रशिक्षण, गोपनीय शिकायत व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड की गोपनीयता का प्रावधान भी है.
