गुजरात की State Level Expert Appraisal Committee-2 (SEAC-2) के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त IAS अधिकारी बी.जे. पटेल की नियुक्ति की गई है. राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक ठराव जारी किया है.
विभाग के 9 अक्टूबर 2026 को मंजूर किए गए ठराव में कहा गया है कि नियुक्ति केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 6 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना के आधार पर की गई है. इस अधिसूचना के तहत गुजरात के लिए गठित SEAC-2 में बी.जे. पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है.
अन्य सदस्यों के कार्यकाल से जुड़ा रहेगा कार्यकाल
ठराव के अनुसार, बी.जे. पटेल का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समिति के अन्य सदस्यों के कार्यकाल के समान रहेगा. समिति के कामकाज और उसकी शर्तें भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की 2 मई 2025 की अधिसूचना तथा गुजरात सरकार के 6 मई 2025 के ठराव के अनुसार लागू होंगी.
वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रभारी उप सचिव प्रकाश सोलंकी के हस्ताक्षर से यह ठराव जारी किया गया है. इसकी प्रतियां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सचिवालय, संबंधित विभागों, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा SEIAA, SEAC और SEAC-2 के सदस्यों को सूचना के लिए भेजी गई हैं.
