जामनगर स्थित आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (ITRA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीवड़ा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ.

कार्यक्रम में ‘आयुर्वेदोऽमृतानाम्’ मंत्र की भावना के अनुरूप आयुर्वेद के अमृत कलश की मुद्रा में दीप प्रज्वलित किए गए. संस्थान से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर जामनगर में ITRA जैसी राष्ट्रीय महत्व की संस्था और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (GTMC) की स्थापना के लिए आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में कहा गया कि ये संस्थान आयुर्वेद के शोध और उसके वैश्विक प्रसार में योगदान दे सकते हैं.

ITRA परिवार ने भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान, अनुसंधान और प्रचार-प्रसार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में जामनगर को मिली इन संस्थागत पहलों को महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम में ITRA की निदेशक प्रो. डॉ. तनुजा नेसरी के साथ संस्थान के प्रोफेसर और विद्यार्थी भी मौजूद रहे.