गुजरात भाड़ा अधिनियम-2026 के विरोध में जामनगर बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने शनिवार को एक दिन के लिए अदालत की न्यायिक कार्यवाही से दूरी बनाए रखी. वकीलों ने नए कानून की उन धाराओं पर आपत्ति जताई, जिनके तहत अदालत की कुछ शक्तियां फिक्सिंग अथॉरिटी और रेंट ट्रिब्यूनल को सौंपने का प्रावधान है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रावधान को लेकर जामनगर समेत राज्य के कई बार एसोसिएशनों में नाराजगी है. जामनगर बार एसोसिएशन ने पहले जिला कलेक्टर को लिखित ज्ञापन देकर अपनी आपत्तियां और मांगें रखी थीं.

शनिवार को एसोसिएशन के वकीलों ने न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया. यह कदम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत एस. सुवा और सचिव मनोज झवेरी के मार्गदर्शन में उठाया गया. वकील मंडल की मांग है कि अधिनियम की आपत्तिजनक धाराओं को लेकर वकीलों की प्रस्तुतियों पर विचार किया जाए.