प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद-साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती MEMU ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.

परियोजनाओं में भिलड़ी स्थित Bharat Bovine Breeding and Research Centre भी शामिल है. 127 एकड़ में विकसित यह केंद्र कांकरेज नस्ल के पशुओं के प्रजनन, नस्ल सुधार और उन्नत प्रजनन तकनीकों पर केंद्रित है. थराद और राधनपुर में Banas Dairy के दो Bio-CNG संयंत्रों की आधारशिला भी रखी गई.

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद Metro Phase-2A के एयरपोर्ट विस्तार और Phase-2B के GIFT City विस्तार की आधारशिला रखी. अहमदाबाद-मेहसाणा State Highway-41 को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन करने की परियोजना भी इसमें शामिल है.

इसके अलावा गुजरात में 4,030 नए child-friendly आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास और 361 पूर्ण केंद्रों का उद्घाटन किया गया. Agriculture Infrastructure Fund के तहत पूरी हुई 521 परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित की गईं.