प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे के दौरान कई infrastructure और tourism projects का शुभारंभ करेंगे. बनासकांठा जिले के भिलड़ी से बनास डेयरी की कुल ₹407.56 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन प्रस्तावित है.
इनमें 127 एकड़ में बना भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर प्रमुख है. ₹324.77 करोड़ की लागत वाली इस सुविधा को पशुधन की genetic advancement और breeding operations के लिए Centre of Excellence के रूप में विकसित किया गया है. परियोजना को National Dairy Development Board का तकनीकी सहयोग मिला है, जबकि Rashtriya Gokul Mission के तहत ₹38.83 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं.
प्रधानमंत्री सानादर स्थित French fries processing plant का भी virtual inauguration करेंगे. ₹51.65 करोड़ की लागत से विस्तारित इस संयंत्र की क्षमता दो से बढ़कर पांच टन प्रति घंटे हो गई है. पालनपुर में ₹31.14 करोड़ का Automated Storage and Retrieval System भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 11,000 pallets रखने की क्षमता है.
एकता नगर में ₹9.49 करोड़ की लागत से बने Rain Forest project में 220 मीटर का glass-deck skywalk, waterfall और nature-themed सुविधाएं होंगी. यहां 2.62 किलोमीटर लंबा ‘Trail of United India’ eco-trail और Ekta Cruise service भी कार्यक्रम का हिस्सा हैं.
