प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया. यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, खान-पान और पर्यटन को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बनासकांठा जिले के भिलड़ी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का दौरा किया. 127 एकड़ में फैला यह केंद्र उन्नत पशु प्रजनन, आनुवंशिक सुधार और आधुनिक प्रजनन तकनीकों पर केंद्रित है. यह कांकरेज नस्ल के मवेशियों के लिए देश का पहला समर्पित केंद्र बताया गया है.
प्रधानमंत्री ने केंद्र की एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केंद्र का उद्देश्य नस्ल सुधार की प्रक्रिया को 10 से 20 गुना तक तेज करना है.
गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण भी निर्धारित था. इनमें दो Bio-CNG संयंत्र, अहमदाबाद मेट्रो विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, आंगनवाड़ी केंद्र और कृषि अवसंरचना से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.
