प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी पहुंचे, जहां उनके रोड शो और सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह दौरा गुजरात के दो दिवसीय कार्यक्रम का पहला चरण है.

प्रधानमंत्री यहां ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) को राष्ट्र को समर्पित करना भी शामिल है. भिलड़ी में 127 एकड़ में स्थापित यह केंद्र कांकरेज नस्ल के मवेशियों के प्रजनन, आनुवंशिक सुधार और उन्नत प्रजनन तकनीक पर केंद्रित है.

मोदी थराद और राधनपुर में बनास डेयरी के दो Bio-CNG संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे. इन संयंत्रों में प्रतिदिन क्रमशः 75 और 100 मीट्रिक टन गोबर के प्रसंस्करण की क्षमता होगी.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री PM-KISAN की 24वीं किस्त जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद वे एकता नगर में ‘भारत पर्व 2026’ का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे.