अभिनेता-निर्देशक रंदीप हुड्डा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंच गए हैं. समारोह 22 सितंबर को नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा.
हुड्डा को उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा. गुजरात पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों का हिस्सा बनकर वह बेहद आभारी हैं.
इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एकता नगर में विजेताओं को सम्मानित करेंगी. समारोह में अभिनेता कार्तिक आर्यन, ममूटी और अभिनेत्री यामी गौतम समेत कई फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है.
‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ में रंदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ निर्देशन भी किया था. पुरस्कार समारोह में 2024 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता अनंत नाग को भी दिया जाएगा.
