गुजरात के सूरत में पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है. मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले सड़क किनारे खड़े ट्रकों की रेकी करते थे. इसके बाद वे मौका देखकर ट्रक चोरी करते और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे.

जांच के अनुसार, चोरी किए गए ट्रकों को गैस कटर की मदद से काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15.35 लाख रुपये का माल बरामद किया है.

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी किए गए वाहनों की जानकारी जुटा रही है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.