वडोदरा में SOG पुलिस ने इलोरापार्क स्थित MIG फ्लैट के पास कार्रवाई कर 18.630 ग्राम MD (मेफेड्रोन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान समयाला गांव निवासी महेश उर्फ रोनक देवीदास देवरे के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि आरोपी Swift Dzire कार में MD छिपाकर इलोरापार्क के आसपास ग्राहकों को बेच रहा है. तलाशी के दौरान 55,890 रुपये कीमत का 18.630 ग्राम MD बरामद किया गया. ड्रग्स के अलावा कार, नकदी और मोबाइल फोन समेत कुल 3,67,850 रुपये का सामान जब्त किए जाने की जानकारी है.

प्राथमिक पूछताछ के अनुसार, आरोपी ने करीब तीन महीने पहले कमलानगर निवासी एक व्यक्ति से टैक्सी-पासिंग कार 15,000 रुपये मासिक किराये पर ली थी. पुलिस का दावा है कि वह इस कार का इस्तेमाल पहचान से बचने और ग्राहकों तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए करता था.

जांच में पुलिस को आरोपी के तीन-चार दिन पहले अंकलेश्वर की वालिया चौकड़ी से ‘बीरादार’ नामक व्यक्ति से ड्रग्स लेने की जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार इस खरीद के लिए कोई पास या परमिट नहीं था. गोरवा पुलिस थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही कथित सप्लायर की तलाश जारी है.