वलसाड की सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने पांचवें सेमेस्टर के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए ‘Industrial Energy Auditing and Efficiency Practices’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया. कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
मुख्य वक्ता के तौर पर सूरत स्थित MANTRA के Energy Conservation Cell के प्रमुख इंजीनियर भावदीप शाह शामिल हुए. उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में ऊर्जा बचत के उपायों और बॉयलर तथा थर्मल सिस्टम में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी. विद्यार्थियों को Bureau of Energy Efficiency (BEE) से प्रमाणित ऊर्जा ऑडिटर बनने की करियर संभावनाओं के बारे में भी बताया गया.
उपकरण से लाइव मापन का प्रदर्शन
सत्र के दौरान Yokogawa CW240 Clamp-On Power Analyzer के जरिए तीन-फेज सिस्टम में पावर क्वालिटी तथा वोल्टेज और करंट का रीयल-टाइम मापन करके दिखाया गया. इस प्रदर्शन से विद्यार्थियों को औद्योगिक ऊर्जा ऑडिट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मापन प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला.
कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. हितेश किशोरभाई सोलंकी ने किया. संस्थान के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष डॉ. वी.डी. धीमन ने आयोजन के लिए आयोजक और पूरी टीम को बधाई दी.
