गांधीनगर में World Circular Economy Forum (WCEF) 2026 का आयोजन 15 से 18 सितंबर तक किया जा रहा है. यह पहली बार है जब फोरम दक्षिण एशिया में आयोजित हो रहा है. आयोजन का मुख्य स्थल Mahatma Mandir Convention and Exhibition Centre है.
यह WCEF का 10वां संस्करण है. इस साल का विषय “Circular Economy: Transition for People and Prosperity” रखा गया है. फोरम में सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़ी नीतियों, साझेदारियों, नवाचार, वित्तीय तंत्र और कारोबारी रणनीतियों पर चर्चा होगी.
मुख्य कार्यक्रम 15 और 16 सितंबर को गांधीनगर में होगा. इसके बाद 17 और 18 सितंबर को सहयोगी संस्थाओं की ओर से accelerator sessions आयोजित किए जाएंगे. इनमें कुछ सत्र ऑनलाइन और कुछ दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर होंगे.
फोरम का आयोजन Finnish Innovation Fund Sitra और Central Pollution Control Board (CPCB) संयुक्त रूप से कर रहे हैं. इसे भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गुजरात सरकार तथा Gujarat Pollution Control Board का समर्थन प्राप्त है. आयोजन का उद्देश्य संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, कचरे में कमी और सर्कुलर समाधान को बढ़ावा देने पर वैश्विक सहयोग मजबूत करना है.
