नई दिल्ली के संविधान सदन में 12वां BRICS Parliamentary Forum शुरू हो गया है. भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह दो दिवसीय मंच 26 और 27 अक्टूबर को हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन सत्र में BRICS सदस्य और साझेदार देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और people-centric development को मजबूत करने पर जोर दिया.
मंच की मुख्य थीम ‘Strengthening Parliaments for People-Centric Development’ है. कार्यक्रम में संसदीय संस्थाओं की मजबूती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक में मानव-केंद्रित नवाचार, अधिक प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक शासन व्यवस्था तथा टिकाऊ और समावेशी विकास पर सत्र रखे गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS देशों के सांसदों और संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. मंच से जुड़े कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय मामलों की संसदीय समितियों के अध्यक्षों की बैठक, द्विपक्षीय वार्ताएं और संसदीय कूटनीति पर चर्चा भी शामिल है.
आयोजन का समापन 27 अक्टूबर को संयुक्त वक्तव्य अपनाए जाने के बाद होगा. इसके बाद BRICS Parliamentary Forum की अध्यक्षता चीन को सौंपी जाएगी.
