ऑस्ट्रेलियाई मानवाधिकार आयोग ने सीनेटर पॉलिन हैनसन की Indigenous Australians को लेकर की गई टिप्पणियों की निंदा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग ने कहा कि ये टिप्पणियां ऑस्ट्रेलिया के साझा मूल्यों—निष्पक्षता, गरिमा और सम्मान—के विपरीत हैं और राष्ट्रीय संवाद में इनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
Aboriginal and Torres Strait Islander Social Justice Commissioner Katie Kiss ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी लोगों को बांटने की रणनीति बन जाती है, जबकि देश को एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में राजनीतिक स्पेक्ट्रम के अलग-अलग हिस्सों से हैनसन की टिप्पणियों की आलोचना हुई है, जिससे उन्हें उम्मीद मिली है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि इससे हुए नुकसान को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए.
आयोग के Race Discrimination Commissioner Giridharan Sivaraman ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोग First Peoples की संस्कृतियों से जुड़े भूभाग और जलक्षेत्रों पर रहते हैं. उनके मुताबिक, First Peoples को अपमानित करने वाली भाषा समाज को कमजोर करती है.
Sivaraman ने कहा कि जब सार्वजनिक हस्तियां पूरे समुदायों को अमानवीय बताने वाली भाषा इस्तेमाल करती हैं, तो उसका वास्तविक असर पड़ता है. इतिहास से पता चलता है कि किसी समूह को गरिमा, सम्मान या अपनेपन का कम हकदार दिखाने पर भेदभाव और बहिष्कार बढ़ने की आशंका रहती है.
उन्होंने इस घटना को आयोग की National Anti-Racism Framework में की गई उस सिफारिश से भी जोड़ा, जिसमें सभी सांसदों के लिए anti-racism training की बात कही गई है.
