बांग्लादेश ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने कहा कि हसीना को कानून की प्रक्रिया का सामना करना होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ढाका भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. बांग्लादेशी सरकार को उम्मीद है कि नई दिल्ली दोनों देशों के बीच लागू प्रत्यर्पण संधि के तहत सहयोग करेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि जनवरी 2013 में हुई थी.

शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं. उनके संभावित दिसंबर वापसी की चर्चाओं के बीच बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और सड़क पर हिंसा की घटनाएं फिर बढ़ी हैं.

प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर भारत की ओर से किसी नए निर्णय या औपचारिक सहमति की सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल यह मामला बांग्लादेश की मांग, कानूनी प्रक्रिया और दोनों देशों के कूटनीतिक संवाद तक सीमित है.