नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर बैठक के दौरान सदस्य देशों ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव पर संयुक्त घोषणा स्वीकार की. समूह ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने तथा ऐसे कदमों से बचने की अपील की, जिनसे स्थिति और बिगड़ सकती है.

घोषणा में कहा गया कि सदस्य देश मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने को लेकर गहरी चिंता में हैं. इसमें राष्ट्रीय दृष्टिकोणों का उल्लेख करते हुए संकट से निपटने के लिए बहुपक्षीय रास्ते, संवाद और कूटनीति पर जोर दिया गया.

सहमति तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी

संयुक्त दस्तावेज पर सहमति शिखर बैठक की अहम कूटनीतिक परीक्षा मानी जा रही थी. इससे पहले मई 2026 में नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक मध्य पूर्व की स्थिति पर सदस्य देशों के अलग-अलग विचारों के कारण साझा बयान जारी किए बिना समाप्त हुई थी.

ब्रिक्स ने संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना लगाए जाने वाले एकतरफा प्रतिबंधों की भी आलोचना की. समूह ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप शांति व स्थिरता के लिए काम करने की बात दोहराई.