कनाडा के अल्बर्टा स्थित Canadian Forces Base Wainwright में 17 अक्टूबर को लगी आग में घायल पांचवें सैनिक की मौत हो गई है. Canadian Armed Forces के अनुसार, Private William Douglas Dal Bianco ने 13 नवंबर को Ontario के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. वह 3rd Battalion, Princess Patricia’s Canadian Light Infantry में तैनात थे.
सैन्य बलों ने बताया कि घटना के बाद 24 सदस्य अब भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जबकि 14 घायल कर्मियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. इस आग में कुल 38 सैन्यकर्मी घायल हुए थे.
घटना के समय सैनिक Exercise APOLLO SHOOTER के तहत लाइव-फायर प्रशिक्षण कर रहे थे. सैन्य पुलिस के अनुसार, Automatic Grenade Launcher range पर आग लगने के बाद हवा की दिशा और गति में बदलाव से आग तेजी से फैल गई.
घटना की सैन्य पुलिस जांच जारी है. इसके अलावा, एक अलग military board of inquiry हादसे की परिस्थितियों की समीक्षा करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगा. जांच पूरी होने तक आग लगने के कारणों और जिम्मेदारी पर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.
