स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह में शनिवार को 1,488 प्रवासी 14 नौकाओं के जरिए पहुंचे. स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने इन लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाला. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, यह 2020 के बाद एक दिन में दर्ज की गई सबसे बड़ी आवक है.

इनमें से कई लोगों को एल हिएरो द्वीप पर लाया गया. यह द्वीप पश्चिम अफ्रीका से स्पेन पहुंचने वाले प्रवासियों के लिए इस्तेमाल होने वाले अटलांटिक मार्ग का प्रमुख पड़ाव है.

पश्चिम अफ्रीकी देशों से कैनरी द्वीपों की ओर आने वाली नौकाओं की संख्या अक्टूबर से बढ़ी है. छोटे और अक्सर क्षमता से अधिक भरे जहाजों से की जाने वाली यह समुद्री यात्रा बेहद जोखिमपूर्ण मानी जाती है.

हालिया बढ़ोतरी ने द्वीपों की स्वागत, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर दबाव बढ़ाया है. इस वर्ष कुल आवक पिछले वर्ष की तुलना में कम बताई गई है, लेकिन अक्टूबर और नवंबर में अचानक बढ़े arrivals ने स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं.