श्रीलंका के उद्योग एवं उद्यमिता विकास उपमंत्री चतुरंगा अबेसिंघे 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले NDTV World Summit 2026 में शामिल होंगे. वह शाम 5 बजे “Sri Lanka’s Economic Reset: Recovery, Resilience and the Road Ahead” सत्र में श्रीलंका की आर्थिक पुनर्बहाली और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

अबेसिंघे 2024 में कोलंबो जिले से श्रीलंकाई संसद के लिए निर्वाचित हुए थे. वह National People’s Power का प्रतिनिधित्व करते हैं और 21 नवंबर 2024 से उद्योग एवं उद्यमिता विकास विभाग में उपमंत्री के पद पर हैं.

22 नवंबर 1983 को जन्मे अबेसिंघे ने कोलंबो के Nalanda College से पढ़ाई की. उन्होंने University of Sri Jayewardenepura से Finance में विशेष डिग्री हासिल की और CIMA की Associate Membership भी प्राप्त की.

राजनीति में आने से पहले उन्होंने वित्त, कारोबारी विश्लेषण और डेटा साइंस के क्षेत्र में काम किया. संसद की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उनका पेशा Business Management Consultant है. NDTV World Summit 2026 का आयोजन 22 और 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा. इस वर्ष सम्मेलन की व्यापक थीम “A World Between Orders” है.