कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPJ) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉडी गिन्सबर्ग ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों की हत्या केवल समाचार जुटाने वाले लोगों पर हमला नहीं है, बल्कि जनता के जानने के अधिकार, संस्थागत जवाबदेही और लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव पर भी चोट है.
गिन्सबर्ग के अनुसार, पत्रकारों के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और हिंसा को सामान्य मान लिए जाने का खतरा बढ़ रहा है. उन्होंने अपराधियों को सजा न मिलने को भी गंभीर समस्या बताया.
उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों के हत्यारे ‘हत्या करके भी बच निकलते हैं’, तो इससे आगे और हमलों के लिए परिस्थितियां बनती हैं. CPJ प्रमुख के मुताबिक, पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल व्यापक नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा से सीधे जुड़ा है.
