निकोसिया स्थित साइप्रस के राष्ट्रपति भवन में 9 नवंबर 2026 को पहली बार दिवाली समारोह आयोजित किया जा रहा है. ‘Cyprus Glows: Diwali 2026’ नाम के इस कार्यक्रम को Help2Live Charitable Foundation, भारतीय उच्चायोग के सहयोग से आयोजित कर रहा है. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडिस समारोह को संबोधित करेंगे.

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से होगी. इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और औपचारिक रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा. संगीत कार्यक्रम में संगीतकार और निर्माता जॉर्ज थियोफानस, गायक जॉर्ज पापाडोपोलोस और The SalsaTwins के दीपक स्टीफन हिस्सा लेंगे.

आयोजक Help2Live के संस्थापक दीपक कुमार ने साइप्रस की दो संस्थाओं के लिए करीब 21 लाख रुपये के दान की घोषणा की है. इसमें Alkionides Charity और Radiomarathon Foundation को लगभग 10.5-10.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

यह आयोजन भारत और साइप्रस के बढ़ते संबंधों के बीच हो रहा है. खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2025 में साइप्रस का दौरा किया था, जबकि राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडिस मई 2026 में भारत की राजकीय यात्रा पर गए थे.