डबलिन में यूरोपीय राजनीतिक समुदाय का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक यूरोपीय देशों और संस्थानों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. आयरलैंड इस बैठक की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन की थीम “यूरोप—मजबूत, सुरक्षित और जुड़ा हुआ” रखी गई है.
बैठक में यूरोप की सुरक्षा और यूक्रेन युद्ध को लेकर संभावित वार्ताओं पर चर्चा प्रमुख विषय बनी हुई है. नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यूरोप के भविष्य को प्रभावित करने वाली किसी भी बातचीत में यूरोपीय देशों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए.
यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में रूस के साथ बातचीत की संभावनाओं पर बहस जारी है. सम्मेलन में यूरोपीय देशों के सामने यह सवाल भी है कि वे इन प्रयासों के प्रति किस तरह की साझा प्रतिक्रिया दें और महाद्वीप की सुरक्षा चिंताओं को वार्ता प्रक्रिया में कैसे शामिल कराएं.
