नई दिल्ली में 24 नवंबर 2026 को यूरोपीय संघ और Indian Ocean Rim Association (IORA) के बीच समुद्री सुरक्षा पर पहली उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक हुई. बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री अपराध से निपटने के लिए सहयोग और संयुक्त प्रयास बढ़ाने पर जोर दिया गया.

यह बैठक 25-26 नवंबर को होने वाली IORA Committee of Senior Officials की 29वीं बैठक से पहले आयोजित की गई. इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, केन्या, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और सऊदी अरब समेत IORA सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

प्रतिभागियों ने समुद्री क्षेत्र की निगरानी और जानकारी साझा करने की क्षमता मजबूत करने, समुद्री सुरक्षा पर नीति संवाद बढ़ाने तथा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की. इसके लिए EUCRIMARIO, EnMAR+ और ESIWA+ जैसी EU समर्थित परियोजनाओं का उल्लेख किया गया.

बैठक में EU Naval Force Operation ATALANTA की भूमिका पर भी जानकारी दी गई. यह अभियान पश्चिमी हिंद महासागर और लाल सागर में समुद्री डकैती व अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने, World Food Programme के जहाजों की सुरक्षा और महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे की निगरानी से जुड़ा है.

EU अक्टूबर 2023 से IORA का संवाद साझेदार है. भारत नवंबर 2025 से 2025-27 कार्यकाल के लिए IORA की अध्यक्षता कर रहा है.