यूरोपीय आयोग ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए EU KIDS Act का प्रस्ताव रखा है. इसके तहत 13 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच देने पर रोक लगाने की योजना है. आयोग ने सोशल मीडिया पर अपना स्वतंत्र अकाउंट बनाने की न्यूनतम उम्र 15 साल तय करने का प्रस्ताव भी रखा है.
13 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक की निगरानी में सीमित अकाउंट की व्यवस्था सुझाई गई है. ऐसे अकाउंट में कुछ फीचर प्रतिबंधित रहेंगे और रोजाना इस्तेमाल की अवधि एक घंटे तक सीमित की जा सकती है. प्रस्ताव को अंतिम कानून बनने से पहले यूरोपीय संघ की संस्थागत प्रक्रिया से गुजरना होगा.
नियमों का दायरा केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. इसमें वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन गेम, ऐप स्टोर और AI companions या chatbots भी शामिल हैं. भावनात्मक मदद देने वाले AI चैटबॉट्स को बच्चों में भावनात्मक निर्भरता रोकने और हानिकारक बातचीत का जोखिम घटाने के लिए विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने होंगे.
प्रस्ताव में सेवाओं से ‘safety by design’ अपनाने, डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित सेटिंग देने और बच्चों को अजनबियों के संपर्क तथा अत्यधिक इस्तेमाल से बचाने की अपेक्षा की गई है.
