फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच होने वाली शांति वार्ता में यूरोप भी शामिल होगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच अबू धाबी में 10 और 11 नवंबर को वार्ता प्रस्तावित है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में युद्ध समाप्त करने की दिशा में अगले कदम, यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और युद्ध के बाद यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हो सकती है. यूरोपीय देशों ने पहले भी कहा है कि यूक्रेन और यूरोपीय सुरक्षा से जुड़े किसी समझौते में यूरोप की सीधी भागीदारी जरूरी है.
हालांकि, रूस की ओर से यूरोपीय देशों की भूमिका को लेकर आपत्ति जताई गई है. क्रेमलिन ने पहले संकेत दिया था कि आगामी अमेरिका-रूस-यूक्रेन वार्ता में यूरोपीय देशों को औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया जाएगा. ऐसे में बारो का बयान वार्ता के प्रारूप को लेकर चल रही कूटनीतिक खींचतान के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
अबू धाबी की बैठक में किसी ठोस समझौते की संभावना या परिणाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
