फ्रांस में क्रय शक्ति और सार्वजनिक सेवाओं की रक्षा की मांग को लेकर शनिवार को देशभर में प्रदर्शन हुए. कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसके दौरान पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
गृह मंत्रालय ने AFP को बताया कि प्रदर्शनों में देशभर में करीब 4.10 लाख लोग शामिल हुए. इनमें राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों की संख्या 1.10 लाख बताई गई. यह संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले कम रही, जब मंत्रालय के अनुसार करीब 5.50 लाख लोग सड़कों पर उतरे थे.
हालांकि, अधिकृत प्रदर्शनों का आयोजन करने वाली यूनियन ने शनिवार की रैलियों में देशभर में 8 लाख और पेरिस में 2.50 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया.
पेरिस के अलावा ल्योन, रेनेस, नांतेर, बोर्डो, नीस और मार्सेय समेत कई शहरों में झड़पें हुईं. प्रदर्शनकारियों की संख्या को लेकर सरकारी आंकड़े और यूनियन का दावा अलग-अलग हैं.
