जापान के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की दो परियोजनाओं ने भारत, नेपाल और पाकिस्तान में 23,000 से अधिक अनौपचारिक कामगारों के लिए औपचारिक रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्रतिनिधित्व और श्रम अधिकारों तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद की है.

इन पहलों के समापन के मौके पर 14 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें Promoting Rights and Social Inclusion through Organization and Formalization (PRS Phase 2) और Policies, Partnerships, Learning & Local Empowerment (PPLL) परियोजनाओं के परिणामों पर चर्चा हुई.

PPLL परियोजना का फोकस भारत और नेपाल में बाल श्रम की रोकथाम और उन्मूलन पर रहा. इसके तहत भारत में माइका और प्राकृतिक पत्थर से जुड़ी आपूर्ति शृंखलाओं तथा नेपाल में कालीन और ईंट उद्योग से जुड़े कमजोर बच्चों और परिवारों पर काम किया गया.

ILO के अनुसार, दोनों परियोजनाओं ने सरकारों, नियोक्ता संगठनों, श्रमिक संगठनों और विकास भागीदारों के साथ मिलकर नीतियों, संस्थागत क्षमता और श्रमिकों व उनके परिवारों की सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया. जापान के Ministry of Health, Labour and Welfare ने इन पहलों को वित्तीय सहयोग दिया.